Rewari Accident: साइकिल सवार श्रमिक को धारूहेड़ा में कूचला

On: July 8, 2024 8:15 AM
Follow Us:

एपटिव कंपनी के श्रमिक की सडक हादसे में मौत
Rewari Accident: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में एक वाहन की चपेट में साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी के हाजीपुर के रहने वाले बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह फिलहाल बास रोड पर किराये पर रहता है।

उसका साला यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाला पंकज 29 धारूहेड़ा में Aptive company Dharuhera  में बतौर ठेकेदार के पास कार्यरत था। वह कंपनी में डयूटी करने के साइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था कि पीछे से एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now