Haryana News: हरियाणा साहित्य अकादमी ने की उर्दू पुरस्कारों की घोषणा

On: July 5, 2024 9:34 PM
Follow Us:

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के 2021 के साहित्य पुरस्कारों का अनुमोदन कर दिया गया है। जानिए दोनों पुरस्कारों के लिए क्या क्या ईनाम दिया जाता है।

अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि 2021 के लिए फ़ख्रे – हरियाणा सम्मान के लिए डॉ. सुलतान अंजुम, हाली सम्मान के लिए डॉ. नाशिर नक़वी, सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान के लिए शम्स तबरेज़ी,

ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान के लिए मो. बशीर मलेरकोटलवी, उर्दू तरजुमा निगारी सम्मान के लिए रक्षंदा रूही, डॉ. जावेद वशिष्ठ सम्मान के लिए प्रो. सैय्यद अली करीम, उर्दू ग़ज़ल-सराई सम्मान के लिए कुंवर जगमोहन के नाम का चयन किया गया है।

SAHITYA AWARD CHANDIGARH
जानिए क्या मिलता है: अकादमी के उर्दू भाषा के लिए मिलने वाले पुरस्कारों में फ़ख्रे-हरियाणा सम्मान के लिए पांच लाख रुपये और हाली सम्मान के लिए तीन लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है।

इसके अलावा सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान, ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान, उर्दू तरजुमा निगारी सम्मान, डॉ. जावेद वशिष्ठ सम्मान, उर्दू गजल सराई सम्मान के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now