Rewari: होटल कर्मी से मोबइल छीनने वाले चढे पुलिस के हत्थे, 20 हजार का Mobile 2 हजार में बेचा

On: July 5, 2024 4:33 PM
Follow Us:

 

Bet24News, Crime News

Rewari: होटल पर काम करने वाले युवक से मोबाइल फोन छीनने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिन्ना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

 

यूपी के जिला अयोध्या के गांव मरुई गनेश्पुर के रहने वाले अमर जीत ने बताया कि वह हाईवे पर एक होटल में काम करता है। 20 जून की की शाम को वह हाईवे से गांव बखापुर वाले रोड पर घूमने के लिए जा रहा । एक बाइक पर तीन लडके आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

ARRESTED
जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। चार आरोपितो का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिन्ना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

ये किए गिरफ्तार: आरोपी की पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी भीम सिंह उर्फ़ कुकु, गांव बगथला निवासी योगेश उर्फ़ सिन्टी, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रायसिस हाल किरायेदार गांव बनीपुर निवासी अंकित उर्फ़ गोलु व जिला नूंह के गांव किरोरी निवासी मनबीर उर्फ़ मंजीत के रूप में हुई है।

20 हजार को फोन दो हजार में बेचा: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी भीम सिंह उर्फ़ कुकु ने बताया की वारदात के बाद उन्होंने छिन्ने हुए मोबाइल फोन को जिला नूंह के गांव किरोरी निवासी मनबीर उर्फ़ मंजीत को दो हजार रुपये में बेच दिया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now