Haryana News : 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र

On: June 30, 2024 12:33 PM
Follow Us:

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पंचकूला के फोरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। यह करीब 50 एकड में विकसित होगा। उत्कृष्टता केंद्र में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसकी स्थापना के लिए पूरी व्यवस्था करेगी।

वह पंचकूला में ‘चिनहित अपराध’ मामलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर, गुजरात के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में बोल रहे थे।

 

Hostal भी बनाया जाएगा

lab

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के CM Nayab Saini  को सुझाव देते हुए कहा कि इस केंद्र की प्लानिंग के दौरान यहां एक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने पर ध्यान दिया जाए। इसके साथ-साथ यहां एक हॉस्टल भी बनाया जाए।

 

न्यायिक अधिकारियों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

पुलिस के अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्टता केंद्र से आने वाले दिनों में हरियाणा में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन होगा। इतना ही नहीं यह केंद्र उत्तर भारत के लिए एक बड़ा ट्रेनिंग केंद्र बनकर उभरेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now