Haryana: विधानसभा चुनावों से पहले तीन लाख लोगों को नायब तोहफा ?

On: June 22, 2024 10:51 AM
Follow Us:

Haryana: हरियााणा में विधानसभा चुनाव से पहले नायब सैनी सरकार ने लोगों बडा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा नगर पालिका क्षेत्र से बाहर 4 शहरों में बसी 91 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। जिनमें पलवल में 44, पंचकूला में 21, पानीपत में 14 और महेंद्रगढ़ में 12 कॉलोनियों शामिल है।

अधिसूचना जारी:  अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पलवल की पृथला, पलवल, हथीन, होडल खंड में स्थित कॉलोनियां, महेंद्रगढ़ के कनीना, नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, पंचकूला के बरवाला, रायपुररानी, कालका और पानीपत के इसराना, मतलौडा, समालखा और पानीपत की कॉलोनियां शामिल हैं।

मिलेगी सुविधाएं: बता दे कि इन कॉलोनियों के वैध होने से लोगों को बिजली-पानी और सड़क समेत अन्य सुविधाएं दी जाएगी। इस कालोनियों से करीब तीन लाख लोगों को फायदा होगा। कालोनी वैध होने से अब इन कॉलोनियों में स्थित प्लॉटों की रजिस्ट्री हो सकेगी।

NAYAB SAINI CM HR
इतनी कालोनी ओर होगी नियमित: हरियाणा सरकार ने 30 जून तक 433 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का लक्ष्य तैयार किया है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है। पहले चरण में 91 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। जिनमें पलवल में 44, पंचकूला में 21, पानीपत में 14 और महेंद्रगढ़ में 12 कॉलोनियों शामिल है।

 

वैध हुई कोलानियों को देना होगा विकास शुल्क
सरकार के नियमों के मुताबिक अविकसित भूमि के लिए कलेक्टर रेट आठ फीसदी होगा, जबकि विकसित भूमि के लिए कलेक्टर दर पांच फीसदी होगा।

इसके साथ ही इन आवासीय कॉलोनियों में पहले से बने सभी मकानों की वर्तमान स्थिति को बरकरार रखा जाएगा। वैद्य हुई कॉलोनियों को निर्धारित विकास शुल्क भी जमा कराना होगा। इसके लिए सरकार ने रेट तय कर रखें हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now