Haryana: रेवाड़ी में पेट्रोलियम लाइन से तेल चोर गिरोह के दो युवक 18 माह बाद काबू

On: June 14, 2024 5:02 PM
Follow Us:

Haryana:  अपराध शाखा धारूहेड़ा टीम ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की मुद्रा-दिल्ली पाईप लाईन से तेल चोरी करने के प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला कासगंज के गांव बदनपुर शोरो निवासी जितेन्द्र कुमार व जिला भिवानी के गांव कुंडल निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

हिन्दुस्तान प्रट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड रेवाडी के (Rewari News)  सुपरवाइजर गांव बगंडवा निवासी महेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की वह हिन्दुस्तान प्रट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है।

ARRESTED

दिनांक 22 फरवरी 23 को उनकी मुद्रा-दिल्ली पाईप लाईन के खण्डोडा-हेली मंडी सेक्शन पर तेल लीक का अर्लाम आया था। जिस की जांच के लिए 6 टीमों द्वारा पाईप का निरीक्षण किया गया तो गांव शहबाजपुर खालसा के खेतों के एरिया में तेल फैला हुआ मिला तथा पाईप लाईन में दो वाल्स लगे हुए मिले।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

लिया तीन दिन रिमांड पर: जांच के बाद इस मामले में अपराध शाखा- धारूहेड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now