Dharuhera: हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने उत्तराखंड प्रवासियों से की मुलाकात

On: June 10, 2024 5:04 PM
Follow Us:

Dharuhera : हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के (Haryana Rajput Pratinidhi Sabha) अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत व सभा के प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक कुंवर संजय सिंह बिष्ट ने ,रविवार को धारूहेड़ा उत्तराखंड प्रवासी समाज के गणमान्य जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सहूलियतों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की ।

प्रवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी की अगवाई में बैठक का आयोजन किया गया । प्रवासी समाज के लोगों की आवास ,रोजगार, पहचान पत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की मूलभूत समस्याओं के समाधान बारे सभा ने हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया ।

हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने उत्तराखंड प्रवासियों ने की मुलाकात
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने उत्तराखंड प्रवासियों ने की मुलाकात

धारूहेड़ा राजपूत महासभा के अध्यक्ष सूबेदार चरण सिंह छोकर ने  (Haryana Rajput Pratinidhi Sabha)बताया कि धारूहेड़ा में जल्दी ही प्रवासी एवं स्थानीय समाज का एक बड़ा मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया ।

 

इस मौके पर ठाकुर विनीत सिंह तंवर जिला न्यायविद, बाबू दान सिंह तंवर गज राज सिंह चौहान , धर्मबीर सिंह चौहान शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान कंवर सिंह यादव के निवास स्थान पर जाकर सभा की तरफ से उनकी धर्मपत्नी के निधन पर उन्हें सांत्वना और शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now