Fire in Rewari: केंटर में लगी भयंकर आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

On: June 6, 2024 1:17 PM
Follow Us:

Fire in Rewari : दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi Jaipur highway) पर केमिकल से भरे कैंटर में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग गे चलते कैंटर के चालक ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हाईवे पर लगा जाम: आग लगने के चलत हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझाने के बाद केंटर को हाइ्वे से हटवाते हुए जाम खुलवाया। जाम के चलते काफी परेशानी झेलनी पडी।

 

जानिए कैसे लगी Fire : बता द कि केंटर की ट्रॉली (बॉडी) में केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। जैसे ही कैंटर कसौला चौक के काठूवास के पास पहुंचा तो उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए। कैंटर से बाहर कूद गया। कुछ ही देर में आग (Fire in Canter)  ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने से कैंटर पूरी तरह जल गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। आग व जाम की सूचना पाकर कसौला थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now