UP News: KHF ने जरूरतमंद बच्चो को वितरित की स्टेशनरी

On: May 19, 2024 7:46 PM
Follow Us:

UP News: Kaushalya Humanity Foundation द्वारा यूपी के जिला फर्रुखाबाद के गांव अलापुर में जरूरत मंद बच्चो को स्टेशनरी वितरित की।

संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल के प्रयासों से संगठन द्वारा हजारों लोगों को मदद सहयोग मिल रहा है, संगठन के उद्देश्य अंगदान, नेत्रदान, रक्तदान के लिए प्रेरित करना और नेत्रहीन सहायता कोष स्थापित करके निःसहायो के नेत्र बनवाने के लिए कार्य करना तथा अंधों को घुघरुदार लाठियां उपलब्ध करवाया जा रहा है।

देश के होनहार प्रतिभाओं सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिज्ञ फिल्म अभिनेता एवं उत्कृष्ट सेवा में ईमानदार अधिकारियों कर्मचारियों आदि को उत्साह वर्धन के लिए नागरिक सम्मान व प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करना। समाज के लोगों के कार्यशैली एवं जीवनशैली में सुधार के साथ साथ उनके सामाजिक स्तर को राष्ट्र तथा समाज के बीच ऊंचा उठाने हेतु जो भी जरूरी हो कार्य करना आदि शामिल है।

इस मौके पर Kaushalya Humanity Foundation से जुडे लोधी दीपक राजपूत, लोधी गनेश राजपूत, संदीप कुमार लोधी, लोधी जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now