Accident: हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने महिला को कूचला

On: May 16, 2024 8:04 AM
Follow Us:

Accident : दिल्ली जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से (Accident news Rewari) आ रही कार ने एक महिला को कूचल दिया। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से यूपी के जिला उजीयानी के गांव ​नानाखेेरी व वर्तमान सहगल कालोनी निवासी सुरज ने बातया कि 14 मई की रात को वह तथा उसकी माँ शिवानी कबाडा बिनने के लिए भवानी होटल धारुहेडा के पास खडे थे।

जयपुर की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को  (Dharuhera news) तेज रफ्तार व गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा मेरी माँ को सीधी टककर मार दी। जिसके कारण मेरी माँ उछल कर सडक पर जा गिरी तथा घायल हो गई।

हादसे के बाद कार चालक ने एक बार कार रोकी लेकिन वह बाद में कार को लेकर फरार हो गया। उसे रेवाडी भर्ती करवाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now