IMD ने भीषण लू की चेतावनी दी; चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में पहुंंचेग 46 डिग्री सेल्सियस तक

On: May 14, 2024 10:26 PM
Follow Us:

IMD: कई दिनो बारिश को इंतजार कर रहे लोगो को अब बडी परेशानी होने वाली है। हरियाणा के कई जिलों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। इतना ही नहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert)  ने आने वाले दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है, जहां अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यह लू 16 से 18 मई के बीच अपने चरम पर होगी।

लोगों को अभी भीषण गर्मी का सामना करना पडेगा। क्योंकि 2 दिन बाद प्रदेश में हीट वेव की एंट्री हो जाएगी। इसे देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 16 मई से अगले 4 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बढेगी बीमारियां: जैसे जेसे गर्मी आएगी, वैसे की बीमरियां पनपने का भय बना रहेगा। दक्षिण हरियाणा के सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं। मोसम विभाग का कहना है ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यहां अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

जानिए कब होगी गर्मी
प्रदेश में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंचने का अनुमान बताया गया है। 1 मई से 13 मई के दौरान सामान्य से 40 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

heat
इस बार लेट हुई गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अक्सर हर साल अप्रैल के मध्य से लू चलना शुरू हो जाती है, लेकिन अबकि बार लू एक महीने की देरी से है। वे मौसम की बरसात के चलते इस बार लू एक माह लेट हो गई है।

मौसम विभाग ने बताया गया कि बीच में 1 या 2 पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। इस दौरान हल्के बादल छाएंगे और कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

इन शहरों में हो सकते हैं हालात खराब
मौसम विभाग द्वारा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिलों में ज्यादा हालात खराब होने की संभावना बताई गई है।

इनमें 4 से 5 दिनों की अवधि में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान बताया गया है। उत्तर हरियाणा के जिलों में गर्मी से मामूली राहत जरूर मिलेगी। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक हो सकता है।

आईएमडी ने लू के दौरान जनता के लिए निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं:

उत्सव प्रस्ताव
हाइड्रेटेड रहना।
लंबे समय तक धूप में रहने से बचें, खासकर पीक आवर्स के दौरान।
हल्के कपड़े पहनें और सीधी धूप में रहने पर सिर को ढक कर रखें।
नवीनतम मौसम सलाह से अपडेट रहें

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now