Weather Update: इन जिलों में चलेगी तेज आंधी, मेघगर्जन के साथ होगी बारिश

On: May 12, 2024 2:05 PM
Follow Us:

Weather Update : कई दिनो से गर्मी से हीट वेव हो रहा है। लेकिन पिछले दिनों लू और भीषण गर्मी से तपे प्रदेश को आंधी-बारिश और ओले गिरने से भी काफी राहत मिली है। हरियाणा, राजस्थान व एनसीआर में कई जगह हुई बारिश  (Weather Update)से मौसम में कुछ राहत मिली है।

 

मौसम केन्द्र के अनुसार आंधी बारिश की गतिविधियां 12-14 मई को भी जारी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा। शनिवार को अधिकतर शहरों का तापमान 41 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट जारी: इसी बीच मौसम केंद्र ने रविवार को तीन घंटे का डबल अलर्ट जारी  (Weather Update)  किया है। ये अलर्ट 9 :15 बजे तक के लिए है। विभाग का कहना है कि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि ,तेज सतही हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) / मेघगर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलो में यैलो अलर्ट (Weather Update)जारी किया है। राजस्थान के जिला बारां, जयपुर, दौसा, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी तेज सतही हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) मेघगर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

 

राजस्थान में बिगडेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में भी आंधी-बारिश का दौर चला। जोधपुर के लोहावट कस्बे में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तीन दिन ओर बिगडेगा मौमस: मौसम विभान कई जिलो में ओरेंज तथा कई जिलों येलो अलर्ट किया है। विभाग का कहना है अभी तीन दिन और मौसम बिगडने वाला है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now