Rewari: नंदरामपुर बास से तीन बकरी चोरी, विरोध किया तो मारी कार से टक्कर

On: May 12, 2024 11:28 AM
Follow Us:

Rewari: औद्योगिक कस्बे में एक बार फिर पशु चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोर शनिवार बाडे से तीन (Rewari Crime) बकरी चोर कर ले गए। जब पशुपालक ने विरोध किया तो आरोपितो ने कार से टक्कर मार कर घायल कर दिया। जब उसने शोर बचाया तो कार से फरार हो गए।

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी ​शिकायत में नंदरामपुर बास के रहने वाले अजीत ने बताया कि वह पशुपालक है तथा घर पास बने बाडे में तीन बकरी बांधी हुई थी। रात को उसे शोर सुनाई दिया जब वह पहुंचा तो चोर उनकी बकरियों को कार में लाद रहे थे।

 

जब उसने विरोध तो कार से उसको टक्कर मारी तथा फरार हो गए। पुलिस ने ब​करी चोरी व टक्कर मार कर घायल करने के आरोेप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now