Rewari: कैंटर और 4 लाख Cash लेकर ड्राइवर फरार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: May 9, 2024 2:31 PM
Follow Us:

Rewari : किस पर विश्वास करें। जब चालक की मालिक को चूना लगा रहे हो। एक ऐसा ही (Rewari news)  मामला सामने आया है। रेवाडी से ड्राइवर कैंटर और चार लाख रुपये फरार हो गया। आरोपी पंजाब में स्क्रैप बेचकर पैसे लेकर लौटा था।

 

पुलिस को दी शिकायत में टांकडी गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया की वह बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का काम करता है। उसने अपने कैंटर पर यूपी के जिला मैनपुरी के गांव सिमरो निवासी गोबिंद को बतौर चालक रखा हुआ था।

आरोपी पंजाब में स्क्रैप बेचकर पैसे लेकर लौटा था। लेकिन पैसे और कैंटर कार मालिक को सौंपने के बजाय वह भाग गया। बिजेंद्र ने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी कैंटर गाड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर

कैंटर मालिक ने बताय कि ड्राइवर कैंटर के साथ चार लाख रूपए नकदी भी ले गया है। उसके बाद आरोपी ने एक रील भी बनाई और उसे नोटों की गड्डी के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now