Dharuhera: कर्मचारी चुनाव में व्यस्त, रजिस्ट्री के लिए भटक रहे लोग ?

On: May 3, 2024 5:54 PM
Follow Us:

बिना सूचना काम बंद, आन लाईन टॉकन बुक होने से लोग परेशान
Dharuhera, Best24News:  हर माह लाखों रूपए का राजस्व देने वाली (Dharuhera News) उपतहसील में राजराज हो गया है। शुक्रवार को सुबह से लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे है, लेकिन जबाव देने वाला कोई नहीं है। सबसे अहम बात यह है रजिस्ट्री के लिए 16 टॉकन भी बुक किए हुए है।

बता दे कि औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में हर दिन 15 से 20 रजिस्ट्री हो रही है। लेकिन शुक्रवार को स्टाफ नहीं होने के चलते सुबह से ही लोग कार्यालयो के चक्कर काट रहे है। कार्यालय में कोई बताने वाला ही है आज स्टाफ कहां है कब तक आएगा और क्यो कार्य नहीं हो रहे है। शुक्रवार को आन लाईन 16 टॉकन भी कटे हुए है। टॉकन कटवाने वाले लोग कार्य के लिए कार्यालय चक्कर काट रहे है।

रामराज, दलालो का दबादबा: कस्बे की उपतसील में राजराज है। जो लोग टॉकन बुक करवाते है उनकी रजिस्ट्री तो समय पर नही होती है। लेकिन दलालो के माध्यम से दूसरे लोगों के काम आसानी से काम हो रहे है। लोग शाम तक कार्यालय में बैठे हुए है। उनका शक है शाम को दलालो के माध्यम से कार्य हो रहे है।

कोई नोटिस नहीं लगाया: अगर किसी कारण से कोई कर्मचारी अवकाश पर रहता है तो तहसील में नोटिस लगाने का प्रावधान है ताकि लोग टॉकन बुक नहीं करवाएं तथा आगे कार्य की योजना बना सके। लेकिन यहां पर तो नोटिस लगना भी कर्मचारियो ने उचित नहीं समझा। शुक्रवार को उपतहसील से नायब तहसीलदार, रजिस्टी क्लब व अन्य टीम गायब रही।

 

……
ex srp sumanउपतहसील में शुक्रवार को 16 टॉकन बुक हुए है। लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए भटक रहे है, कोई जबाब देने वाला ही नहीं है
सुमन यादव, पूर्व सरपंच रसगण

…..

kartik yadavसुबह से लोग तहसील कार्यालय पहुंच रहे है। यहां पर कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। सूचना के अभाव में लोग परेशान है।
कार्तिक यादव, जोनियावास
……..

 

मेरी व क्लर्क की दो दिन के लिए चुनाव में डयूटी लगी हुई है। नोटिस लगवाना भूल गए। जो कार्य अधूरे है उनके सोमवार को किया जाएगा।
कर्ण सिंह, नायब तससीलदार धारूहेडा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now