Fire in Rewari: रेलवे के मकानों में लगी भयंकर आग

On: May 3, 2024 8:19 AM
Follow Us:

Fire in Rewari : गर्मी के दस्तक देते ही आगजनी की वारदाते बढ गई है। हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari news)  शहर की ऑटो मार्केट के पीछे रेलवे के माल गोदाम के पास भवन में गुरुवार की रात भयंकर (Fire in Rewari) आग लग गई। आग के बाद धुआं फैलने के बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी।

 

फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे बाद ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि आग किसने लगाई तथा कैसे लगी। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि रेलवे की प्रॉपर्टी पर आस पास के लोगो कने कूडा घर बना दिया है।

रेलवे के मकान में लगी आग: रेलवे के कुछ मकान बने हुए हैं ये मकान पुराने होने के चलते  (Fire in Rewari) खंडर बने हुए है। ऑटो मार्केट के पीछे माल गोदाम के अलावा रेलवे के कई खंडहर भवन और अधिकारियों के आवास भी हैं।

कुडें में लगी आग: दमकल विभाग के अनुसार एक खंडहर भवन में काफी ज्यादा कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है। किसी शरारती तत्व ने इस कूड़े में देर रात आग लगा दी। कुछ सेकेंड में ही आग चारों तरफ फैल गई और धुआं ही धुआं नजर आने लगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now