Rewari: यूरो इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित

On: May 2, 2024 4:19 PM
Follow Us:

Rewari : यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा( Euro International School Dharuhera)  में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सरला यादव चेयरपर्सन यूरो ग्रुप आफ स्कूल रही। समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि सरला यादव , प्रधानाचार्य मीनू दुबे एवं उप प्रधानाचार्या  कल्पना यादव द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।

छात्र-छात्राओं ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड की प्रस्तुति देकर सराहना बटोरी।  (Euro International School Dharuhera) अलंकरण समारोह में विद्यालय के हेड बॉय आरव प्रधान, हेड गर्ल एनी पंवार समेत प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, काउंसिल प्रेसिडेंट एवं प्रत्येक हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स के खिताब पहनाए गए।

चुने हुए बच्चों ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ ली। Euro International School Dharuhera  मुख्य अतिथि  सरला यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि कोई भी पद बड़ी जिम्मेदारी होती है ऐसे में उसे पूरी निष्ठा से निभाई जानी चाहिए।

 

स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू दुबे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल उप प्राचार्या कल्पना यादव ने सभी को धन्यवाद दिया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now