Haryana Congress Candidate: बडा सवाल, क्या इन सीटो से टिकट काटने से कांग्रेस को होगा फायदा

On: April 28, 2024 10:18 AM
Follow Us:

Haryana Congress Candidate List : कांग्रेस ने हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार (Haryana Congress Candidate List) घोषित कर दिए है। हालाकि गुरूग्राम की सीट पर नामों को लेकर अभी भी घमासान जारी है। कुरुक्षेत्र की सीट पर जहां पहले ही आप उम्मीदवार डा सुशील कुमार गुप्ता का नाम घोषित किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस देश भर में अब तक 317 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कईयों को मिली निराशा: महेंद्रगढ से इस बार राव दानसिंह को टिकट देने से बंसीलाल परिवार में निराशा छा गई है। इस बार सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वही भाजपा को छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह सिंह को निराशा मिली है।

वहां पर काफी घमासान हो रहा है। कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं।

जानिए हरियाणा में कब होगा चुनाव?
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

 सीएम मनोहर की टक्कर में बुद्धिराजा

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उसने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। Haryana Congress Candidate List

 

हरियाणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट Haryana Congress Candidate List

विधानसभा सीट           उम्मीदवार का नाम

अंबाला                         वरुण चौधरी
कुरुक्षेत्र                         डॉ. सुशील कुमार गुप्ता (आप उम्मीदवार)
सिरसा                              कुमारी सैलजा
हिसार                               जयप्रकाश
करनाल                            दिव्यांशु बुद्धिराजा
सोनीपत                          सतपाल ब्रह्मचारी
रोहतक                           दीपेंद्र हुड्डा
भिवानी-महेंद्रगढ़                        राव दान सिंह
गुड़गांव ————-
फरीदाबाद                           महेंद्र प्रताप

दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से दोबारा मौका
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर से रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछली लोकसभा चुनाव में वह एक नजदीकी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा से चुनाव हार गए थे।

गुरुग्राम सीट के अभी घमासान जारी
गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। गुरूग्राम मे जहां राजबब्बर को लगाने की चर्चाए जोरों पर है, लेकिन वहां से कप्तान अजय सिंह यादव विरोध कर रहे है। अब देखना यह कि उट किधर बैठता है।

हिसार से बृजेंंश को टिकट नहीं
इसी तरह पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश को टिकट दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद और पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को भी दावेदार माना जा रहा था।

बृजेंद्र सिंह के पिता और वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है। बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं देने से काफी झटका लगा है। बताया जा रहा था अगर यहां से बृजेद्र को टिकट मिलती तो सीट निकाल सकते थे।

 

अंबाला सीट से किसको टिकट?
पार्टी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र से वरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के पुत्र हैं। वहां से पिछले कई लोकसभा चुनाव से सैलजा अंबाला से चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें सिरसा से उम्मीदवार बनाया है।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now