Rewari: स्मैक सप्लाई करने आया युवक काबू

On: April 26, 2024 5:15 PM
Follow Us:

Rewari: जिले में नशा तस्करी को खेल खत्म नही हो रहा है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव धामलाका निवासी यशवंत उर्फ यशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46 मिलीग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक  (Smack)  बरामद किया है।

मुखबीर से सूचना मिली कि यशवंत उर्फ यशु निवासी गांव धामलाका जो नशीला पदार्थ स्मैक (Smack)  बेचने का काम करता है। जो वह अभी रेवाड़ी में दीपक अल्ट्रासाऊड वाली गली मे बाइक पर घुमते हुए स्मैक बेच रहा है।

पुलिस ने की रैड: जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम यशवंत उर्फ यशु निवासी गांव धामलाका बतलाया।

 

चैकिंग की मिली स्मैक: पुलिस ने आरोपी की जब चैकिंग ली तो उसके कब्जे से 46 मिलीग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now