Haryana: इस दिन तक होंगे नामांकन दाखिल, जानिए कितने होंगे मतदान केंद्र ?

On: April 21, 2024 3:54 PM
Follow Us:

Haryana : देश मेंं लोकसभा के सात चरणों में चुनाव होने है। एक चरण का चुनाव हो चुका है। Haryana में लोकसभा के छठे चरण में 25 मई 2024 को होने हैं। इस संबंध में अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। Haryana में इस बार लोकसभा चुनाव के लिए 10 हजार 363 स्थानों पर कुल 19 हजार 812 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बढाई जाएगी सुरक्षा Haryana

Haryana लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां मांगी हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 18 कंपनियां ही पहुंची हैं। पिछली बार भी हरियाणा ने 200 कंपनियां मांगी थीं, लेकिन केंद्र ने सिर्फ 95 कंपनियां ही मुहैया कराई थी। उम्मीद है चुनावो तक इनकी संख्या बढा जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कडे प्रबंध किए जाने है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। 7 मई को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 9 मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। साथ ही, नामांकन के लिए राजनीतिक दलों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ELECTION

जानिए कितने होंगे Poling center

चुनावों को लेकर तैयारियों पूरी हो चुकी है। हरियाणा में 10 हजार 363 स्थानों पर कुल 19 हजार 812 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से गांवों में 7,963 स्थानों पर 13,588 मतदान केंद्र और शहरों में 2400 स्थानों पर 6,224 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 आपत्तिजनक भाषा तो छपवाने व छापने वाले पर होगी कार्रवाई

प्रचार सामग्री का प्रकाशन करने के लिए पोस्टर या पंफ्लेट पर प्रकाशक, प्रकाशन करवाने वाले का नाम और प्रतियों की संख्या छपी होना जरूरी है। प्रिंटिंग प्रेस संचालक एनेक्सचर फॉर्म वन और बी भरकर यह भी स्पष्ट करेंगे कि प्रचार की सामग्री किस प्रैस से छपवाई गई और इस सामग्री को छपवाने वाला कौन है। साथ ही कितनी प्रतियां छापी गई है, यह ब्यौरा भी प्रेस संचालकों को देना होगा।

 

 

इस बातो का रखें ध्यान

आयोग के मुताबिक, प्रेस संचालकों को चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि प्रचार सामग्री की भाषा और सामग्री में कोई आपत्तिजनक शब्द तो नहीं है।

यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिली तो प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रेस संचालक को किसी भी सामग्री की छपाई का पूरा ब्योरा अपने पास रखना होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now