मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: अस्पताल की लापरवाही से गई महिला की जान ?

On: April 21, 2024 3:02 PM
Follow Us:

Rewari: अस्पतालो मेे हो रही लापरवाही मरीजो के लिए आफत बनी हुई है। रेवाड़ी के देव ज्योति अस्पताल   ( Dev Jyoti Hospital Rewari )में चिकित्सको की लापरवाही से पथरी के उपचार के लिए पहुंची एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की जान जाने से घर में मातम छा गया है।

 

 

परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटा बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: Uniproduct Company के निकाले गए कर्मियों को लेकर बैठक रहीं बेनतीजा

 

19 अप्रैल को हुई थी भर्ती

कोसली के समीप श्यामनगर की रहने वाली करीब 49 वर्षीय मीना देवी शुक्रवार को पथरी के उपचार के लिए आंबेडकर चौक के समीप देव ज्योति अस्पताल में भर्ती हुई थी।

उपचार के दौरान गलत नस काटने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पेट की कोई नस कट गई। नस कटने से रक्तस्राव अधिक हो गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई। रविवार को परिजन उसके शव को लेकर प्राइवेट अस्पताल में पहुंच गए।

यह भी पढ़ें  लांबंद हुए धारूहेड़ावासी, मामला दर्ज भिवाडी प्रशासन पर क्यों नहीं, जानिए क्या है आगे की रणनीति

परिजनो ने किया हंगामा Dev Jyoti Hospital

परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर शव को वही पर रखकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने गलत नस काट दी, जिससे रक्तस्राव अधिक हो गया। अस्पताल की लापरवाही के चलते ही महिला की जान चली गई है।

 

शिकायत लेने पर परिजन हुए राजी

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटा बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें  Rewari: मसानी की रिया यादव ने हरियाणा महाकुंभ में जीता गोल्ड

उसके बाद परिजन महिला पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। फिलहाल पुलिस (Rewari Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका छह बेटियों व एक बेटी की मां थी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now