Political news Haryana: हिसार में होगी सुसर व बहूं में जंग, सबक टिकी निगाहें

On: April 17, 2024 11:33 AM
Follow Us:

Political news Haryana: हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने है। हरियााण में (haryana news) सियासत में दिग्गज चौटाला परिवार के बीच इस बार रोचक चुनावी मुकाबला होगा। इस बार परिवार के लोगों के बीच ये चुनावी जंग हिसार लोकसभा सीट पर होगी। इस बाा एक बहू का चाचा सुसरे से मुकाबला होगा। यानि पूर्व उपप्रधानमंत्री बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां के बीच इस बार हिसार से जंग होगी।

पहले हरा चुकी है चाचा सुसर को
नैना चौटाला अपना खुद का वोट बैंक अच्छा है। नैना चौटाला इससे पहले अपने  (JJPA)चाचा ससुर डॉ. केवी सिंह को 2014 के विधानसभा चुनाव में डबवाली सीट पर हरा चुकी हैं। इस बार उनका मुकाबला अपने दूसरे चाचा ससुर रणजीत चौटाला से होगा।

जानिए BJP ने कैसे खेला दाव

हिसार लोकसभा सीट से पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने सबसे पहले उनके बेटे चौधरी रणजीत चौटाला को प्रत्याशी बनाया। रणजीत चौटाला 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिरसा जिले की रानियां सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन वाली सरकार को समर्थन दे दिया। वह साढ़े चार साल हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

नायब सैनी को नया सीएम बनाया तो रणजीत चौटाला दोबारा मंत्री बने। भाजपा ने उन्हें अचानक पार्टी में शामिल करते हुए हिसार लोकसभा सीट से टिकट दे दिया। र

विधायक नैना चौटाला को उतारा मैदान में

JJP ने हिसार सीट से नैना चौटाला को टिकट दे दी। नैना चौटाला डॉ. अजय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी हैं। उनके बेटे दुष्यंत चौटाला साढ़े चार साल हरियाणा में मनोहर लाल खट्‌टर की अगुवाई वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में डिप्टी CM रहे। नैना चौटाला इस वक्त भिवानी जिले की बाढ़ड़ा सीट से JJP की विधायक भी हैं।

 

जननायक जनता पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

इस बार ​हरियाणा में भाजपा व जजपा का गठबंधन नही रहा है। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने इसी सीट से नैना चौटाला को उम्मीदवार घोषित कर दिया। नैना चौटाला JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की पत्नी और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां है। रणजीत चौटाला उनके चाचा ससुर लगते हैं।

 

यही नहीं, चौटाला परिवार की ही एक और पुत्रवधू सुनैना चौटाला के भी हिसार लोकसभा सीट से ही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो यहां देवरानी-जेठानी भी आमने-सामने होंगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now