Loot in Rewari: चावल का भाव पूछा और मुंशी से छीन ले गया 50 हजार कैश

On: April 16, 2024 11:57 AM
Follow Us:

Loot in Rewari: रेवाडी में बदमाशों को पुलिस को बिलकुल भय नही है। रेवाडी के कटला बाजार स्थित एक व्यापारी से सोमवार रात एक युवक 50 हजार रुपए छीन ले गया। सरेआम हुई लूट से व्यापारियो के भारी रोष है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

 

चावल का भाव पूछा और छीन ले गया कैश

बता दे कि गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलीगेंट सोसाइटी निवासी परमजीत सिंह ने कटला बाजार में प्रिंस ट्रेडर्स के नाम से परचून की दुकान की हुई है। दुकान पर रमेश यादव को बतौर मुंशी रखा हुआ है।

दुकान मालिक किसी काम से बाहर गए हुए थे, सोमवार की रात दुकान बंद करने से पहले दिनभर की कमाई के पैसों की गिनती कर रहा था। एक युवक ‌उनकी दुकान पर पहुंचा और चावल के दाम का भाव पूछा और अचानक झपट्‌टा मारकर उसके हाथ से 50 हजार रुपए छीनकर भाग गया।

रमेश ने आगे बताया की उस दौरान ज्यादातर व्यापारी मार्केट में ही थे। व्यापारियों ने पीछा कर आरोपी बदमाश को दबोच लिया। साथ ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर आरोपी बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी में कैद हुए फोटोज

पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं दूसरी तरफ भीड़ ने आरोपी बदमाश को दबोच लिया। आरोपी की पहचान अटेली निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वारदात के बाद कटला बाजार के व्यापारियों में काफी रोष हैं, क्योंकि इस बाजार में पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now