Dharuhera: गेहूं की पुलियों में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

On: April 12, 2024 8:15 PM
Follow Us:

Dharuhera: औद्योगिक कस्बा स्थित कुतबी की ढाणी में गेंहू की पुलियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में भयंकर (Fire in Dharuhera) आग गई जिससे सारी पूलियां जलकर राख हो गई। किसान ने दमकल विभाग को सूचना के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन उनका नंबर ही नहीं लगा।

किसान सुरेंद्र ने बताया कि वह खेत से पुलिस को ट्रेक्टर ट्राली में लोड करके दूसरी जगह ले जा रहे कि अचानक खेत से गुजर रही बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग से उठी चिंगारी से पूलियों में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने भयकर रूप घारण कर दिया। किसान ने अपने स्तर पर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। आग से ट्राली के दोनों टायर भी जल गए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now