Haryana News: SP Rewari ने हेलीपेड का किया निरीक्षण, CM Haryana Nayab Saini आएंगे Dharuhera

On: April 9, 2024 9:29 PM
Follow Us:

Haryana News : बुधवार दोपहर हरियाण के CM  Nayab singh saini  धारूहेडा पहुंच रहे है। यहां पर हैलीकोप्टर से उतर कार से भिवाडी तिजारा जाएंगे। रेवाडी के एसपी शशांक सिंह सावन धारूहेडा में हेलीपेड का निरीक्षण किया।

 

अलवर में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियो जोर शोर से लगी हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सवेरे दस बजे तिजारा आएंगे। वे यहां पर तिजारा अलवर रोड पर बीएस मेमोरियल स्कूल के खेल ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे।

हरियाणा के सीएम तिजारा आएंगे आज, भूपेंद्र यादव के समर्थन में करेंगे प्रचार
हरियाणा के सीएम तिजारा आएंगे आज, भूपेंद्र यादव के समर्थन में करेंगे प्रचार

विधायक ने सभा स्थल का लिया जायजा: सभा स्थल की तैयारी का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम को तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ सभा स्थल पर पहुंचे साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उनको दिशा निर्देश दिए।

धारूहेड़ा से जाएंगे तिजारा: बता दे कि सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा के धारूहेड़ा तक हेलीकॉप्टर से आएंगे। यहां की एक रीवेट इंजीनियरिंग कंपनी में हेलीपैड बनाया हुआ है। वे इसके बाद धारूहेड़ा से तिजारा तक सड़क मार्ग से पहुंचेंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now