Chaitra Navratri : पहले दिन मंदिरों में भक्तों की उमडी भीड़: घट स्थापना के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना

On: April 9, 2024 7:09 PM
Follow Us:

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घरों में घट स्थापना की। लोगों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।

 

मंदिरो में उमडी भीड: मंगलवार को पूजा अर्चना के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। अब नौ दिन तक घरों और मंदिरों में प्रतिदिन मां के विभिन्न रूपों की पूजा होगी। Chaitra Navratri

अनूठा संयोग: खास बात यह है कि नवरात्रि  Chaitra Navratri इस बार पूरे नौ दिन रहेगी। इस साल नवरात्रि के पहले दिन सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं।

MATA PUJA
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के पूजा के साथ उन्हें 9 दिनों तक विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

 

जानिए किस दिन किसकी  करें पूजा

9 अप्रैल: प्रतिपदा- मां शैल पुत्री की पूजा और घट स्थापना
10 अप्रैल: द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अप्रैल: तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
12 अप्रैल: चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा

13 अप्रैल: पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
14 अप्रैल: षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
15 अप्रैल: सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
16 अप्रैल: अष्टमी- मां महागौरी
17 अप्रैल: रामनवमी- मां सिद्धिदात्री

आशीर्वाद देने आती हैं मां दुर्गा
मान्यता है कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा-पाठ करने से आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम ने भी युद्ध में विजय के लिए देवी की साधना की थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now