Murder News: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव Bhiwadi खाली प्लाट में फैंका

On: April 7, 2024 11:59 AM
Follow Us:

Murder News,  Best24News : बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। भिवाडी (Murder in Bhiwadi) में बदमाशो ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करके उसके शव यूआईटी सेक्टर 2 में जगन्नाथ मंदिर के पास एक खाली प्लॉट फैंक कर फरार हो गए। सुबह जब आस पास के लोगो ने शव देखा सनसनी फैल गई।

भिवाडी पुलिस को दी शिकायत में मृतक सत्यभान की पत्नी चंचल देवी ने बताया कि उसका पति सत्यभान सिंह (40) पुत्र पत्तीराम जाटव पिछले करीब 6 महीने से भिवाड़ी में गार्ड का काम करता था। Murder in Bhiwadi

मूल रूप से हाथरस यूपी निवासी सत्यभान (40) भिवाड़ी में ही एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। जो लेबर कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसके पति सत्यभान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है और उसके शव को सेक्टर 2 के खाली प्लाट न 331 मे डाल गए हैं।

मोबाइल मिला बंद: पत्नी ने बताया कि कि जब उसने अपने पति के मोबाइल नंबर पर बात करनी चाही तो उसके पति का मोबाइल बंद मिला। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत भिवाड़ी आई तो उसके पति का शव सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ था।

 

महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या  Murder in Bhiwadi का मामला दर्ज कर लिया है तथा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now