Rewari: ढाकिया में युवक ने मां व उसकी बेटी का फोडा सिर, जानिए क्या है पूरा मामला ?

On: April 3, 2024 1:27 PM
Follow Us:

Rewari: कस्बे के गांव ढाकिया में एक युवक ने मां व उसकी दो बेटियो के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं तीनो को ईंटे मार मार कर घायल कर दिया। तीनो को मीरपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया हैI

थाना धारूहेडा पुसिस को दी शिकायत में ढाकिया की रहने वाली अनिता पुत्री अभय सिंह ने बताया कि वह तथा उसकी मां अपने प्लाट मे काम कर रही थी । उसी समय गांव निवासी प्रवीन पुत्र ईश्वरसिह वहा पर आ गया ।

हम दोनो को कहने लगा की तुम दोनो यहा क्यों आई हो। जिस पर हम दोनो ने कहा कि यहां हमारा प्लाट है तथा हम काम कर रही है । इतना कहते ही प्रवीन ने थपड लात मुकको से हम दोनो के साथ मारपीट करने लगा तथा प्रवीन ने वही पर पडी ईट उठाकर उसको मारी।

हम दोनों भागकर अपने घर मे घुस गई जो प्रवीन भी भाग कर हमारे घर मे घुस गया। जहा उसकी बहन रीना ने प्रवीन को ऐसा करने से मना किया तो प्रवीन ने रीना के साथ भी मारपीट की तथा घर के अन्दर ईट पडी को उठाकर रीना को गर्दन के पीछे मारी।

शोर सुन कर आस-पास के पडोसियो को आता देख प्रवीन ने कहा की आज तुम तीनो बच गई है। दोबारा कभी दिखाई दी तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने घायलो के बयान मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now