Rewari News : दहेज व मारपीट से प्रताडिता एक नवविवाहिता ने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर रोहड़ाई पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतका के पिता राजेश ने रोहड़ाई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे थे।
नांगलिया रणमोख निवासी हैप्पी की शादी कनीना के गांव पड़तल निवासी मनीषा के साथ फरवरी 2023 को हुई थी। कई बार ससुराल पक्ष को समझाया गया, लेकिन वे अपनी हरकतो से बाज नहीं आए।
परिजनो ने लगाया ये आरोप: शुक्रवार सुबह सूचना मिली की बेटी ने आत्महत्या कर ली। जबकि बेटी ने वीरवार शाम को मारपीट होने की बात कही थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति हैप्पी, सास, ननद व ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।















