Haryana: ओलावृष्टि से इन पांच जिलों की हालत खराब, स्पेशल गिरदावरी की मांग, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

On: March 30, 2024 9:13 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसाने बरबाद हो गए है। पिछले 12 घंटे से हरियणा के पांच जिलों में हालात खराब चल रहे हैं। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद शामिल हैं।

किसानों की बढ़ी चिंताएं
ओलों के साथ हो रही बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 2 और 3 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। सरकार के विशेष गिरदावरी के निर्देश के बाद अब तक 11.23 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना आ चुकी है।

इसके बाद अब बार फिर मौसम खराब हो गया है, जबकि किसानों की फसल खेतों में ही पड़ी है। बारिश और ओलावृष्टि होने से इस बार किसानों को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।

हरियाणा में फिर बदला मिजाज: हरियाणा में मार्च में दूसरी बार मौसम का मिजाज बदल गया है। ओलों के साथ बारिश हो रही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है। यहां 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now