Dharuhera: अवैध शराब के अहातों पर CM Flying Raid

On: March 28, 2024 7:16 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सीएम फ्लाइंग  \ की टीम और गुप्तचर विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को अवैध अहातो पर छापेमारी की। इस दौरान होटल पर कई लोग अवैध रूप से शराब पीते हुए मिल गए। साथ ही भारी मात्रा में शराब की बोतले भी बरामद की गई।

 

बता दें कि सीएम फ्लाइंग टीम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि धारूहेडा में अवैध अहाते बनााए हुए है। आबकारी विभाग से धिरेंद्र, सीएम फ्लाईंग से एसआई सतेंद्र, सुनील, कर्मबीर व सीआईडी ओमप्रकाश ने सेक्टर छह में एक अवैध अहाते पर छापे मारी की। टीम ने पाया कि होटल में अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा है।

RAID

CM Flying Raid जिसमें शाम होते ही शराब परोसी जा रही है। टीम ने जब वहां पर छापेमारी अहाते में जाम छलकाए जा रहे थे। इस दौरान शराबियों में हड़कंप मच गया,वे इधर-उधर भागने लगे।

 

टीम ने होटल संचालक से लाइसेंस की मांग की तो वह टीम के सामने अहाते का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। सीएम फ्लाईंग शिकायत पर थाना सेक्टर छह पुलिस ने अहाता संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now