Rewari News: शक्ति नगर में दिनदहाडे सेंघ, एक लाख कैश व लाखो के जेवरात चोरी, CCTV में कैद हुई फुटेज

On: March 15, 2024 8:47 AM
Follow Us:

Rewari News: यहां के शक्ति नगर में चोर ने दिनदहाडे  (THEFT IN REWARI) एक घर में सेंध लगा दी। चोर 1 लाख रुपए नकदी और साढ़े 10 तोला सोना के गहने चोरी कर ले गया। चोर की सारी बारदात सीसीटीवी कैद हो गइ है।

Haryana News : अनुबंधित कर्मचारियों में जगी पक्की नौकरी की आस, शपथ लेते ही सीएम नायब सैनी ने मांगा ब्यौरा

रेवाडी पुलिस के सेक्टर चार के निकट शक्ति नगर स्थित गली नंबर-10 निवासी आशीष ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसकी पत्नी भाई के घर पर गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। वापस घर आया तो गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूट हुए थ और सामान बिखरा हुआ था।

CCTV में केद हुई फोटोज Rewari News

shakti nager chori
जब CCTV कैमरे चैक किए एक चोर पहले आशीष के ठीक सामने वाले घर के दरवाजे में झांकता हुआ नजर आया। चोर आधे घंटे बाद आशीष के घर से बैग लेकर बाहर निकलता हुआ भी दिया।

 

जानिए क्या हुआ सामान चोरी Rewari News

चोरी हुए सामान में एक सैट सोने का हार (3 तोला), एक सोने की चैन (2तोला), 4 अंगूठी सोना (1.5तोला), दो सोने के कड़े (2.5 तोला), एक सोने का मंगल सूत्र (1.5 तोला) के अलावा चांदी की पाजेब, चुटकी और चैन भी चोरी मिली।

Haryana News: रेवाडी वासियों को होली पर्व पर रेलवे का कई ट्रेनो का तोहफा, यहां पढिए शेड्यूल

मॉडल टाउन थाना  (Model town Police Rewari) पुलिस ने आशीष की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now