मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसान महिलाओ ने सरकार की ईंट से ईंट बजाने की दी चेतावनी, इस दिन जाएंगी दिल्ली, रोक सके तो रोक लेना

On: March 9, 2024 9:59 AM
Follow Us:

चुनावों के दौरान भाजपा का बहिष्कार, समर्थक वोट मांगने आएंगे उनको जूते मारे जाएंगे

Haryana News: किसान आंदोलन के समर्थन में अब हरियाणा की महिलाएं भी शामिल हो गई है। हरियणा के चरखी दादरी जिले के समसपुर में शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। महिलाओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है।

kisan
इतना ही चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह दिल्ली जाकर हुंकार भरेगी। चेतावनी दी है वे इन दिन दिल्ली पहुंच रही है। सरकार की ईंट से ईंट बजाने के चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में CM सैनी ने तहसीलदार को किया सस्पेंड, ये बड़ी वजह आई सामने ?

बता दे कि नेशनल हाईवे के पास फोगाट खाप प्रधान बलवंत सिंह की अगुवाई में एक मार्च को धरना शुरू जारी है। धरनमें पहुंची आशा वर्कर्स की जिला उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी और मुन्नी देवी खातीवास ने सरकार की ईंट से ईंट बजाने का ऐलान किया।

इस दौरान मुन्नी देवी ने कहा कि किसान लंबे समय से सड़कों पर है, लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने की बजाय किसानों को दबाने के लिए उन पर गोली, लाठी-डंडे, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करवा रही हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari: Cm फ्लाइंग ने बीज भंडार को किया सील

Kisan Andolan: दिल्ली में घुसकर महापंचायत करेंगे किसान, जानें कौन-कौन से बॉर्डर खुले और कौन से हैं बंद

लेकिन किसान अपनी मांग पूरी होने से पहले पीछे हटने वाले नहीं हैं। मुन्नी देवी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में वे सरकार को इसका करारा जवाब देंगी और वोट की चोट से हिसाब चुकता किया जाएगा।

दिल्ली कूच करेंगी महिलाएं

अब महिलाएं दिल्ली कूच करेंगी और संसद भवन पर धरना शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपने हकों के लिए गोली खाने को तैयार हैं, लेकिन पीछे हटने को नहीं। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, कांग्रेसी नेता राजू मान सहित विभिन्न खाप पंचायतों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में MSME के 11 क्लस्टर किए जा रहे हैं विकसित, इस मद पर खर्च होंगे 169.68 करोड़ रुपये

जल्द शुरू होगी मुहिम

महिलाओं ने आगे आकर लड़ाई लड़ने का निर्णय कर लिया है और इसके लिए तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। चुनावों के दौरान भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा और जो भी प्रत्याशी या उनके समर्थक वोट मांगने आएंगे उनको जूते मारे जाएंगे।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now