Dharuhera News: श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में रामजन्म पर लगे जयकारे

On: March 7, 2024 9:57 PM
Follow Us:

Dharuhera News: यहां के शिव नगर में श्री श्याम मंदिर परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में रामजन्म का मंचन किया गया। इस मोके पर पांडाल श्रीराम के जयकारो से गूजने लगा। Dharuhera News

Rewari को मिली 152 करोड़ रुपए की ‘मनोहर’ सौगात, यहा पढिए पूरी लिस्ट

इस मौके पर आर्चाया बाल कृष्ण महाराज ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। आज हम ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक न एक दिन ईश्वर की महत्ता को स्वीकारना होगा।

ram 1 11zon

भगवान राम की बाल लीला एवं धनुष यज्ञ का वर्णन कर कथाव्यास अनीता शास्त्री ने कहा कि अगर दु:ख नहीं होता तो प्रभु की याद न आती। यह मानवीय स्वभाव है कि लोग सहजता से प्राप्त वस्तु की ज्यादा कद्र नहीं करते। चक्रवर्ती महाराज दशरथ के घर जब चार पुत्र पैदा हुए तो उन्हें काफी प्रसन्नता हुई ।

Tehsildars transferred in Haryana: चुनाव से पहले 62 तहसीलदारों के हुए तबादले, जानिए आपके शहर में कोन होगा तहसीलदार

रामकथा का सार बताते हुए अटूट प्रेम से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। प्रेम के वशीभूत होकर ही प्रभु निर्गुण से सगुण रूप में दर्शन देते हैं।कथा रोजाना 2 से 6 बजे त होगी। 12 मार्च को कथा समापन पर हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now