Jat Samaj Rewari : चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी की अगुवाई में जाट समाज रेवाड़ी (Jat Samaj Rewari ) की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सूरत सिंह को प्रधान सहित कार्यकारिणी के 11 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जाट समाज में पूर्व प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि समाज में उसके कार्यकाल में 600 से मैंबर बनाए है। एक बडे समुदाय को एक साथ लेकर चलनें उनका काफी योगदान रहा है।
यातायात नियम तोडने वालो की रेवाड़ी में अब खैर नहीं ?

चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया 8 जनवरी से प्रारंभ की गई थी व ( Jat Samaj Rewari )नामांकन भरने की प्रक्रिया एक फरवरी में शुरू किया गया। जाट समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से समाज की एकता वह भाईचारे को कायम रखते हुए जाट समाज की नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया ।
रेवाड़ी-पटौदी- गुरुग्राम हाइवे का कार्य कब होगा पूरा, राव इंद्रजीत ने NHAI को लेकर गडकरी से किया मंथन
जिसमें सूरत सिंह, उप प्रधान धनपत सिंह, सचिव पद के लिए हंसराज, सह सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अजीत सिंह को बनाया गया! वहीं हरफूल सिंह गढी, रामकिशन महलावत बावल, रन सिंह, राज सिंह, सुरजीत सिंह टिकला एवं सुरेंद्र सिंह ने जाट समाज के कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है।
















