रेवाड़ी में चोरों का आंतक, लाखों रुपए का CASH और जेवरात ले गए, CCTV में कैद वारदात..Video

On: February 6, 2024 9:00 PM
Follow Us:

धारूहेडा: जिले में आजकल चोर गिरोह सक्रिय है। चोरो ने सोमवार रात को गांव फदनी (fadni news)  में 3 घरों को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपए नकदी तथा करीब 5 लाख रुपए के जेवर चुरा ले गए। हालांकि चोरी की वारदात एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Rewari News: मीरपुर में सेवानिवृत ACP ने भतीजे को मारी गोली, जानिए क्या था विवाद

पुलिस को दी शिकायत में गांव फदनी निवासी रामकुमार, नरेश व सचिन ने बताया कि आधी रात को चोर तीनों के घरों में धुस आए। । सुबह जब इन तीनों परिवारों के लोग उठे तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा मिला।

Rewari News: कानूनी साक्षरता मिशन पर प्रतियोगिता आयोजित, जानिए कौन बना ​विजेता

घर को चेक किया तो तीनों ही जगह से चोर करीब 2 लाख रुपए कैश और 5 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में में चोर की फोटो कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया चोरी करने वाले दो युवक है, एक युवक चोरी कर रहा है जबकि दूसरा बाहर रैकी कर रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस: चोरी सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now