रेवाड़ी में खून जमा देने वाली ठंड, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मोसम

On: January 13, 2024 5:49 PM
Follow Us:

हरियाणा: पिछले दो दिनों से हरियाणा मे सुबह के समय जबरदस्त कोहरा तो दिन में अच्छी धूप खिल रही है। शनिवार को लोगों को कोहरे से भी राहत मिल गई। लेकिन तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है।Model Divya Pahuja: दिव्या पाहुजा की भाखड़ा नहर में मिला शव, गुरूग्राम पुलिस ने किया खुलासा, जानिए कैसे हुई पहचान

हरियाणा में करीब एक सप्ताह से की कडाके की ठंड हो रही है। प्रदेश में शुक्रवार की रात रेवाड़ी में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि महेंद्रगढ़ में 2.5 और गुरुग्राम में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जमी बर्फ, ठंडी रही रात: ठंड के चलते बाहर खड़ी होने वाली कारों की छत और अन्य जगह पर बर्फ की मामूली परत भी दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

COLD 2

हालांकि शनिवार की सुबह कोहरे से कुछ राहत मिली है। शहरी क्षेत्र के बाहर सड़कों पर सुबह के समय ही हल्का कोहरा नजर आया। पिछले दो दिनों से खासकर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में अच्छी धूप खिल रही है।

टूटा कई सालों का रिकोर्ड
रेवाड़ी और आसपास के जिलों महेंद्रगढ़, नारनौल, गुरुग्राम में नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। एक सप्ताह तक तो इन जिलों में सूर्य देव के ही दर्शन नहीं हुए। हालांकि 10 जनवरी के बाद से लगातार मौसम साफ हो रहा है। विभाग का दावा है एक बार फिर ठंड को लेकर 6 साल का रिकोर्ड टूट गया है।वरूणा लोजिस्टिक कंपनी को लगाया 1.16 करोड का चूना, जानिए कैसे हुआ खुलासा

तीन दिन ओर रहेगा मोमस: मौसम विभाग का कहना है ऐसा मोसम 16 जनवरी तक ओर रहेगा। ठंड इतनी ज्यादा है ​कि शिमला व श्रीनगर को भी फैल कर दिया है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now