मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: सेक्टर-3 RWA के चुनाव आज, 25 उम्मीदवार मैदान में

On: January 7, 2024 8:39 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: यहां के सेक्टर-3 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान 7 जनवरी को सेक्टर-3 के श्रीकृष्ण मंदिर के लाइब्रेरी भवन में होगा। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव, सोमदत्त शर्मा, जगत सिंह और दिनेश शर्मा की टीम द्वारा मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।धारूहेड़ा में अखंड ज्योति पाठ 7 को

मतदान प्रक्रिया बैलट पेपर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और शाम 4 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव अधिकार सतबीर सिंह ने बताया कि चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन, उपप्रधान पद के लिए तीन, महासचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव के लिए दो तथा 6 कार्यकारी सदस्यों के चुनाव के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता: शार्प शूटर दो गुर्गो सहित काबू

यह भी पढ़ें  Haryana Kisan : हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

मतदान से होगा फेसला: कुल 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 45 कॉलेजियम सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से किया जाएगा। ये उम्मीदवार रहेंगे मैदान में प्रधान पद के लिए प्रताप सिंह यादव, यशपाल यादव व ओमकार सिंह यादव, उप प्रधान पद के लिए रमेश कुमार मित्तल, ईश्वर सिंह व सुधीर कुमार, महासचिव पद के लिए प्रवीण शर्मा, सत्यप्रकाश यादव व महेश यादव, कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र शर्मा व शिव नारायण कौशिक, संयुक्त सचिव पद के लिए नवीन कुमार पिपलानी व सत्यवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं।रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता: शार्प शूटर दो गुर्गो सहित काबू

यह भी पढ़ें  Rewari: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुआ हादसा: धारूहेड़ा व बावल में दो लोगो की मौत

कार्यकारिणी के लिए ये है मैदान में: कार्यकारी सदस्यों के लिए अशोक कुमार यादव, त्रिलोक चंद, हरपाल सिंह, श्रीभगवान यादव, राम करन चौरसिया, टेक चंद, राजेंद्र प्रसाद सिरोहा, बीर सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राज कुमार यादव व सुरेश कुमार यादव मैदान में हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now