मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी: फुलेरा-रेवाड़ी लाईन पर इस दिन रहेगी ये ट्रेनें रहेगी रद्द, जानिए क्यों?

On: January 2, 2024 7:12 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: रेलव में यात्रा करने वालो के लिए ये जरूरी खबर है। 4 जनवरी को फुलेरा-रेवाड़ी रेल गाड़ी रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलखंड के बीच अटेली यार्ड में 4 जनवरी को समपार फाटक संख्या-30 पर एलएचएस बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। मंंदिर में नोट गिनते हुआ चोर का वीडियो वायरल, रेवाड़ी के हनुमान मंदिर का है यह वीडियो

इसके चलते यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में 4 जनवरी को फुलेरा-रेवाड़ी रेल गाड़ी रद्द रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 4 जनवरी को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Indian Railways: खाटू प्रेमियों को रेलवे ने दिया बडा तोहफा, Rewari रूट पर फिर दोडेगी ये ट्रेने

इसमे भी होेगा बदलाव: गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा जो 4 जनवरी को फुलेरा से प्रस्थान करेगी वह नारनौल तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा नारनौल-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 4 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा खाटुवास स्टेशन पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा जो 4 जनवरी को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निजामपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।धारूहेड़ा से गायब बच्चा दिल्ली से बरामद, काउंसलिंग करवाकर परिजनों को सोंपा

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, घर में छाया मातम

गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार रेलसेवा 4 जनवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी के स्थान पर नारनौल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-नारनौल स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो 4 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now