मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कोसली, रेवाड़ी और बावल के आठ गांवों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद आज, देखिए शेडयूल ?

On: December 21, 2023 7:29 AM
Follow Us:

रेवाड़ी : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ के 4 प्रचार वाहन गुरूवार 21 दिसंबर को प्रातः: 10 बजे से व सायं 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभान्वित करेंगे।Rewari ITI में हकों के बारें में किया जागरूक

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ बुधवार को जिला के गांव लाधूवास गुर्जर, कोनसीवास, चौकी नंबर 1, भड़ंगी, भटसाना, खिजूरी, ढाणी ठेठरबाद व ढाणी जरावत में पहुंची। यहां आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई और लाभ दिया गया।रोहतक एमडीयू में 157 शिक्षक होगें भर्ती, सात साल बाद कोर्ट से मिली राहत

यह भी पढ़ें  Breaking News: राजस्थान में गुर्जर समाज ने ट्रैक​ किया जाम, खूफिया तंत्र फैल

प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव रसगन में प्रातः: 10 बजे से व आलमगीरपुर में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में प्रातः: 10 बजे से व भुरथला में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव रालियावास में प्रातः: 10 बजे से पहुंचेगा।

गांव राजपुरा इस्तमुरार में सायं 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 4 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में प्रात: 10 बजे से व गोठड़ा टप्पा डहीना में सायं 3 बजे से पहुंचकर आमजन को सरकार की ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं बारे जागरूक करते हुए विभिन्न सेवाओं का लाभ देकर लाभांवित करेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now