मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: महिला को मारा ध्क्का, साहब! मेरी रेहड़ी मत तोड़ो, इससे ही होता है गुजारा….

On: December 18, 2023 7:41 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: महिला को मारा ध्क्का, साहब! मेरी रेहड़ी मत तोड़ो, इससे ही होता है गुजारा…..
बावल रोड पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे एचएसवीपी की जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे गाड़िया लुहारों के आशियाने पर बुलडोजर चलाया गया। बावल रोड पर सड़क किनारे दोनों तरफ पर कई झुग्गी-झोपड़ी बनी हुई थी।

शुक्रवार की दोपहर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई। इन सभी को हटा दिया गया। इस दौरान झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं व अन्य लोग हाथ जोड़कर रहम की भीख भी मांगते दिखे। कार्रवाई के दौरान झोपड़ी में रखा घर का सामान तक तहस-नहस हो गया। प्रशासन में झुग्गी-झोपड़ी वालों को बर्तन तक उठाने का भी समय नहीं दिया।Rewari News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्टREWARI TOD FOD

यह भी पढ़ें  कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश में बनाए जाएंगे 51 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक

इस दौरान जब बुलडोजर चला तो लोग बर्तन, बिस्तर, चारपाई लेकर इधर-उधर भागने लगे। कई झुग्गियों में तो बुलडोजर सीधे ही चला दिया गया। झोपड़ी में रखे खाने पीने का सामान भी निकालने तक का समय नहीं दिया। जबकि इन सभी सामान को उठाने के लिए प्रशासन से रहम की गुहार भी लगाई, मगर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो किसी तरह से रोते गाते दंपति को देखकर प्रशासन से रेहड़ी को नहीं तोड़ने की मांग की। फिर जाकर कहीं प्रशासन ने रेहड़ी को लेकर जाने की अनुमति दी।खुशखबरी: रेवाडी सहित ह​रियाणा के किसानो के खाते में आए 97 करोड़, फटाफट चैक करे अपने खाते

यह भी पढ़ें  बेखौफ बदमाश: रेवाडी में पिस्तोल के बल पर टाईल व्यापारी से 7 लाख की लूट

महिला को मारा धक्का

आईओसी चौक के पास जब प्रशासन बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई कर रहा था, तभी एक बुजुर्ग दंपति हाथ जोड़कर बुलडोजर के सामने आ गए। बुलडोजर चलने ही वाला था। बुजुर्ग महिला हाथ जोड़कर बुलडोजर ना चलाने की दुहाई देती रही। दरअसल, बुजुर्ग दंपति एक रेहडी लगाकर सामान आदि बेचने का कार्य करते हैं। वह रेहड़ी लेकर जा रहे थे। मगर मौके पर हुडा विभाग का जेई रेहड़ी तोड़ने पर अड़ गया।

इस दौरान जेई द्वारा बुजुर्ग महिला को पकड़ कर धक्का मारने की भी कोशिश की गई। मौके पर महिला पुलिस भी तैनात थी। बुजुर्ग महिला भी रेहड़ी बचाने को लेकर अड़ी रही।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now