मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News: आप की बदलाव यात्रा पहुंची रेवाडी, इस बार हरियाणा में होगा सत्ता परिवर्तन: अनुराग ढांडा

On: December 16, 2023 6:10 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन रेवाड़ी पहुुंची। आप पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा 2024 में बदलाव की इबारत लिखेगी। क्योंकि सीएम खट्टर काम करने की बजाय सिर्फ हवा-हवाई घोषणा करने में लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने दक्षिण हरियाणा के हमेशा भेदभाव किया हैBhiwadi: पानी रोकने के लिए पूर्व उपचेयरपर्सन ने तिजारा के विधायक से की मुलाकात

यात्रा में उनके साथ रविन्द्र मटरू, महेंद्र राता, सत्यनारायण यादव, डॉ. मनीष यादव, नरेंद्र राव, गिरीश खेड़ा, जगवीर हुड्डा, बिजेंद्र हुड्डा और संदीप सेठ समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ये बदलाव यात्रा हरियाणा के सुनहरे भविष्य को बनाने के लिए शुरु की है। क्योंकि लोग इस बात से त्रस्त हैं कि बार बार पार्टियां तो बदली लेकिन लोगों के हालात नहीं बदले। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की सरकार आई लेकिन लोगों की मूलभूत समस्याओं को समाधान नहीं हो पाया।WhatsApp Image 2023 12 16 at 16.54.54

यह भी पढ़ें  Haryana School Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी जानकारी

इसलिए पूरे हरियाणा में बदलाव यात्रा के जरिए केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन हो सके ऐसी मुहिम आम आदमी पार्टी ने शुरु की है। ताकि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को फसल का दाम और लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सके। ऐसी स्थिति में मन बहुत विचलित होता है कि हरियाणा का 25 लाख युवा बेरोजगार क्यों है?Haryana: कौशल रोजगार निगम करेगा 10000 श्रमिक भर्ती, 1.38 लाख मिलेगी सैलरी, जानिए भर्ती की डिटेल्स

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा 2024 में बदलाव की इबारत लिखेगी। क्योंकि सीएम खट्टर काम करने की बजाय सिर्फ हवा-हवाई घोषणा करने में लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने दक्षिण हरियाणा के हमेशा भेदभाव किया है। 2014 में पीएम मोदी ने एम्स की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें  KHF: मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं: अर्चना सिंगरौल

9 साल बीतने के बाद भी नींव की ईंट भी नहीं रखी। भाजपा सरकार का दक्षिणी हरियाणा में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना का वायदा भी जुमला साबित हुआ। इसके प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, खट्टर सरकार सफाई कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान करने में लगी है। इसलिए प्रदेश की जनता हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।WhatsApp Image 2023 12 16 at 16.54.53 1

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी यात्रा निकाली लेकिन वो यात्रा बेगानी थी क्योंकि कांग्रेस ने हरियाणा पर 25 साल राज किया। उसके बावजूद भी बेरोजगारी की समस्या का हल नहीं कर पाए। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दिला पाए और बिजली, पानी, स्कूल अस्पताल का इंतजाम नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें  Strike : हरियाणा में 9 जुलाई को हड़ताल, लाखों कर्मचारी और मजदूर लेंगे हिस्सा

अब भाजपा भी यात्राएं निकाल रही है, इससे कुछ नहीं मिलेगा। पिछले 9 साल से प्रदेश की जनता त्रस्त है अब यात्रा निकालकर क्या बदलना चाहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का लक्ष्य स्पष्ट है, हम व्यवस्था बदलना चाहते हैं।हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम ने किया ये ऐलान

उन्होंने कहा कि यात्रा के पहले दिन महेंद्रगढ़ और अटेली में स्थानीय लोगों को जबरदस्त समर्थन मिला और जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी से जुड़ता चला जाएगा। इस बदलाव यात्रा में हरियाणा के लोग तय करेंगे कि अब कांग्रेस भाजपा नहीं चलेगा। बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी को अपना राज लाना पड़ेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now