मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

CM Rajasthan Bhajanlal Sharma का शपथ समारोह आज, पीएम मोदी, सीएम हरियाणा सहित 35 दिग्गज होंगे शामिल

On: December 15, 2023 8:29 AM
Follow Us:

Rajasthan CM Oath Today : राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने शपथ समारोह होगा। राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छह राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री समेत जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आमजन भी इस समारोह में शामिल होंगे।Sports news: रेवाड़ी के परवीन ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में लहराया परचम

समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राजस्थान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही रामनिवास बाग के आसपास के यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। गुरुवार को जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, IVF से दूसरा बच्चा करने पर लेनी होगी परमिशन
शपथ ग्रहण समारोह में ये अतिथि होंगे शामिल
  • नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
    अमित शाह, गृहमंत्री
    राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
    गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री
    अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री
    जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजप
  • नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
    मनसुख मावंडिया, केंद्रीय मंत्री
    रामदास अठावले, केंद्रीय राज्यमंत्री
    कैलाश चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री
    आदित्यनाथ योगी, सीएम यूपी

बिसेश्रवर तुडु, केंद्रीय राज्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम महाराष्ट्र
अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी अधिकारी भाजपा

हेमंत बिस्वा, सीएम असम
प्रमोद सावंत, सीएम गोवा
मनोहर लाल खटटर, सीएम हरियाणा
मोहन यादव, सीएम मध्य प्रदेश
विष्णु देव साय, सीएम छत्तीसगढ़

BHAJAN LAL CM RAJ

 

1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली। 27 साल की उम्र में पहली बार सरपंच बने और फिर लगातार दो बार सरपंच रहे। एक बार पंचायत समिति के सदस्य भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें  Breaking:बिहार से गायब 4 नाबालिग सहेलियां दिल्ली मिली , सकल देख पुलिस के उड़ गए होश

भजनलाल शर्मा एबीवीपी के 1990 में हुए कश्मीर मार्च में भी सक्रिय रहे। करीब 100 कार्यकर्ताओ कें साथ उन्होंने ऊधमपुर तक मार्च किया और फिर गिरफ्तारी भी दी। 1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान जेल भी गए।

जानिए कौन है भजनलाल
भजनलाल शर्मा की उम्र 55 साल है। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शर्मा मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्ज कर वे विधायक बने हैं।गुजरात के Visitor की Rewari Hotal में कैसे हुई हत्या, जहां जानिए सच्चाई ?

भजनलाल शर्मा सामान्य वर्ग से हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वे संघ से जुड़े हुए हैं। साथ पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: कुरुक्षेत्र पशु मेले में 50 लाख का नुकरा घोड़ा ‘बादशाह’ बना आकर्षण का केंद्र

 

 

CM RAJ 1 1

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।गुजरात के Visitor की Rewari Hotal में कैसे हुई हत्या, जहां जानिए सच्चाई ?

भजनलाल शर्मा नदबई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। इसके बाद उन्हें इकाई अध्यक्ष नदबई, इकाई प्रमुख नदबई बनाया गया। धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए शर्मा सह जिला सयोजक भरतपुर और फिर सह जिला प्रमुख भरतपुर भी बनाए गए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now