Haryana: मानेसर नगर निगम चुनाव: ये वार्ड महिलाओं के लिए किए आरक्षित

On: December 10, 2023 9:30 AM
Follow Us:

हरियाणा: मानेसर नगर निगम में वार्ड आरक्षित करने की प्रकिया को पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस प्रकिया में 20 वार्डों में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगें। हरियाणा में नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियों जोरो से चल रही है।

इन वाडों पर महिलाओं लड़ेंगी चुनाव
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट व हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार मानेसर नगर निगम के वार्डों की आरक्षित प्रकिया पूरी हो चुकी है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मानेसर नगर निगम के 20 वार्डों में से तीन वार्डों को एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है जबकि एक वार्ड को BC- A महिला कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है।Haryana: मानेसर नगर निगम चुनाव: ये वार्ड महिलाओं के लिए किए आरक्षित

वहीं, पांच वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं। बाकी बचे 11 वार्डों पर सामान्य वर्ग का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के डाटा अनुसार मानेसर के वार्ड नंबर 15, 16 व 20 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें आज पारदर्शिता से ड्रा निकाल कर तीनों वार्डों में से वार्ड नंबर 15 को अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया. BC- A वर्ग के अधिक आबादी वाले वार्ड में से एक वार्ड को पिछड़ा वर्ग ए महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना था। इन तीनों वार्डों का ड्रा निकाल कर वार्ड नंबर 9 को BC- A महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।New CM of Rajasthan: पर्यवेक्षकों पर टिकी निंगाहें, इस दिन होगा फैसला ?

वहीं, वार्ड नंबर 2, 3, 14, 18 व 19 को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 व 17 से कोई भी सामान्य वर्ग का पुरूष या अन्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि सभागार में उपस्थित लोगों की उपस्थिति में ड्रा प्रकिया को सम्पन्न किया गया है ताकि किसी प्रकार की शंका न रहे। इतना ही नहीं पूक्रिया की वीडियो रिकोर्डिंग की गई है ताकि पूरा रिर्कोड मेंनटेन रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now