मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: 50 लाख खर्च के बावजूद नहीं मिली दूषित पानी से निजात, NGT फटकार के बाद खरखडा में पानी के लिए सेंपल

On: November 28, 2023 2:20 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: पंचायत विभाग की ओर से 50 लाख खर्च कर नया जोहड़ बनाने के बावजूद खरखडा के लोगो को गंदे पानी से राहत नहीं मिल पाई। एनजीटी में चल मामले को लेकर जिला प्रशासन को फटकार के बाद मंगलवार को एसडीएम रेवाड़ी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व बीडीपीओ सहित अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे तथा जोहड व गांव के पीने के पानी के सैंपल लिए।Dharuhera: ठेकेदार की लापरवाही ने ली कर्मचारी की जान, लोगों का गुस्सा फूटा

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माने की रकम हुई दोगुनी, सख्त नियम लागू

SAMPLE KHD

एनजीटी को दी गई शिकायत में खरखडा के रहने वाले प्रकाश यादव ने बाया कि घरों से निष्कासित पानी जो वर्षो से आबादी के बीचोंबीच नालियों के माध्यम से पुराने जोहड़ मे डाला जा रहा है, जिसकी वजह से जोहड़ के आसपास स्थिति ग्रामीणों को जलवायु प्रदूषण की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है।Haryana: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ASI गिरफ्तार

 

इस समस्या को लेकर वर्ष 2018 मे करीब आबादी से दूर नए जोहड़ को मंजूरी दिलाने के साथ ही करीब 50 लाख खर्च कर नया जोहड़ बना भी दिया लेकिन अधिकारियों मे आपसी तालमेल की कमी के चलते आज भी यह कार्य अधूरा पड़ा है। आलम यह है अब गांव का पानी भी पीने लायक नहीं रहा है।छात्रों ने गुरुद्वारे जाकर माता टेका और की अरदास

यह भी पढ़ें  पजांब की राजनीति में आया भूचाल, दिल्ली पहुचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी में शामिल की कयावद

एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई: 26 नवम्बर को रेवाडी प्रशासन को जोहड का मौका मुआयना टीम के साथ निरीक्षण किये जाने का आदेश जारी हुआ। लेकिन विभाग ने शिकायतर्कता को सूचना न देकर चुपचाप मामले को दबा दिया है। अब एनजीटी के आदेश पर मंगलवार को गांव के जोहड के सेंपल लिए है ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

लिए गए है सेंपल: एनजीटी के आदेश पर जनस्वास्थ्य विभाग ने पीने के पानी के तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जोहड के सेंपल लिए है। सेंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
हरिश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाडी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now