Haryana News: HC की खट्टर सरकार को फटकार, 550 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट क्योंं नहीं ?

On: November 27, 2023 9:28 AM
Follow Us:

Haryana News: इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते है। दूसरी तरफ हरियाणा में पिछले 9 सालों से बीजेपी की सरकार है लेकिन वो 550 सरकारी स्कूलों में शौचालय तक नहीं बनवा पाई।Dharuhera: विकास कार्यो को लेकर नंदरामपुर बास में भारी गोलमाल

 

हरियाणा के स्कूलों में सुविधाओं को लेकर मनोहर सरकार की किरकरी हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा लागू करने के दावे कर रही सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए फटकार लगाते हुए जुर्माना भी लगाया गया था।

इतने स्कूलों में टायलेट नहीं:
ये जनहित याचिका प्रदेश के 550 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट ना होने को लेकर लगाई गई थी। जिसको लेकर अब विपक्ष प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरने में लगा है। स्कूलों में टॉयलेट ना होने पर हाईकोर्ट की फटकार को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने निशाना साधा है। उन्होंने इसे केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारों के लिए शर्मनाक बताया है।Haryana News:अब हरियाणा में जन आक्रोश रैली करेंगे बाप-बेटा, यहां जानिए पूरा शेडयूल

बडी शर्म की बात है कि हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा, देने वाले प्रदेश में दो या तीन नहीं बल्कि 550 से ज्यादा स्कूलों में टॉयलेट नहीं है। साफ जाहिर है शिक्षा के नाम पर सरकार केलव दिखावा कर रही है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now