हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कोरोना काल में इन सभी लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।सोहना पलवल हाईवे पर बनी झील, दूषित पानी को रोकने में भिवाडी नाकाम
हरियाणा (Haryana) में उन लोगों को राहत मिलने जा रही है जिनके खिलाफ कोविड-19 महामारी (Covid-19) के दौरान मानक संचालक प्रक्रियाओं (SOP) और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया था।
जानिए शहर वाईज सूची
बता दें कि इनमें से सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम में दर्ज किए गए थे। हरियाणा के सीएम ने मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुल एफआईआर में 1,030 मामले गुरुग्राम में, 814 झज्जर में,765 फरीदाबाद में, 646 मामले रोहतक और 545 मामले करनाल में दर्ज किए गए थे।हरियाणा राजस्थान सीमा पर बने अवरोधक को तोडने पहुंचे अलवर के सांसद, रेवाडी अलवर प्रशासन आमने समाने, जानिए फिर क्या हुआ
सीएम खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन न करने पर 8275 एफआईआर दर्ज की गई थी. सीएम ने कहा कि इस मामले में 14,127 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
सीएम खट्टर ने कहा कि हम सभी मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। सीएम खट्टर ने कहा कि इनमें से कुछ मामलों में कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीएम खट्टर ने कहा कि हम इस मामले को कोर्ट में उठाएंगे.

















