हरियााणा: हरियाणा के सीएम ने कहा कि कोटवन करमन बॉर्डर पर बनाया जाने वाला गौ सेवा हॉस्पिटल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जहां बीमार और दुर्घनाग्रस्त गायों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 22 को रेवाड़ी में, जानिए कहां कहां होगा स्वागत
उन्होंने कहा कि इंसानों के हर जिले में बडे बडे होस्टिपल है, लेकिन “बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल” हरियाणा में यह पहला बनने जा रहा है।

हरियाणा सरकार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गौ संरक्षण की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोटवन करमन बॉर्डर पर गौसेवा धाम में बनने वाले देश के पहले “बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल” की नींव रखी। इस गौ सेवा धाम का संचालन मशहूर कथावाचिका देवी चित्रलेखा करती है।
हॉस्पिटल में एक्सरे यूनिट, अल्ट्रासाउंड रूम, आधुनिक डॉयग्नोस्टिक लैब, गायों के लिए अलग- अलग वार्ड जैसे ICU वार्ड, कैंसर वार्ड, तीन पैर वाले गौवंश वार्ड भी होंगे।
सावधान! राजस्थान के इस शहर में लगाई लगातार तीन दिन धारा 144, जानिए क्यों?
हाईटेक मेडिकल सेवाएं उपलब्ध
बता दें कि देवी चित्रलेखा पिछले दस सालों में गौ सेवा के काम में जुटी हुई है। गायों के लिए बन रहे इस सभी सुविधाओं से लैस अस्पताल में हजारों बीमार गौवंश और अन्य जीवों के लिए हाईटेक मेडिकल सेवाएं होंगी।
















