Haryana: चुनाव से पहले प्रतिनिधियों की बढाई सैलरी, जानिए क्या है मनोहर सरकार का दाव

On: November 16, 2023 9:59 AM
Follow Us:

Haryana: चुनावो में सरकारी कर्मचारियो के साथ चुनावी प्रतिनिधियो को अहम रोल होता है। वोट बैंक को तोडने व जोडने ये बडी भूमिका अदा करते है। लंबे समय से नाराज चल रहे प्रतिनिधियों को हरियाणा सरकार मानेदये बढाकर बडा तोहफा दिया है।Haryana

मनोहर सरकार ने नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मानदेय बढ़ाकर नया तोहफा दिया है। ये मानदेय एक अक्टूबर से बढ़ाकर दिया जाएगा। चुनाव से पहले और दिवाली पर सरकार ने पदाधिकारियों को मानदेय बढ़ाने की सौगात दी है।Haryana

पार्षदों के मानदेय में भी 4500 रुपये का इजाफा किया है। परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 7500 बढ़ाया है जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय 4500 बढ़ाया है लेकिन इनका बराबर रहेगा। वहीं, पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सभी का मानदेय 3500 बढ़ाया है।HaryanaHaryana

सबसे ज्यादा मानदेय 9500 रुपये मेयर का बढ़ाया है। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर का 8500 रुपये और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेयर का 7000 रुपये बढ़ाया गया है।

नगर निगम में
पद वर्तमान मानदेय अब ये मिलेगा मानदेय
मेयर                            20500             30000
सीनियर डिप्टी मेयर 16500              25000
डिप्टी मेयर            13000                 20000
पार्षद                       10500                    15000

नगर परिषद में
अध्यक्ष               10500            18000
उपाध्यक्ष                7500                 12000
सदस्य                    7500                12000

नगर पालिका में
अध्यक्ष               6500                    10000
उपाध्यक्ष              4500                   8000
सदस्य               4500                   8000

सरकार के मानदेय बढ़ाने का कदम सराहनीय है। इससे अध्यक्ष पद से लेकर सदस्यों तक को फायदा होगा। -दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now