RSS ने मनाई दीवाली, अखंंड भारत का चित्र बनाकर किया नमन

On: November 6, 2023 4:52 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: राष्ट्रीय सेवक संघ ने रविवार रात को एमटू सोसायटी में दीपावली मिलन कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम में संघचालक लक्ष्मण, जिला प्रचारक प्रदीप, नगर कारवाह देवेंदर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।Haryana: महाराजा अग्रसेन ने ही यज्ञ के द्वारा किया पशु बलि को बंद :बंडारू दतात्रेय

कार्यक्रम में अखंड भारत का चित्र बनाकर सभी ने दीप प्रज्ज्वलित किए बच्चों ने सांस्कृतक प्रोग्राम किया। श्री राम भजन मंडली द्वारा भजन किया और जिला प्रचारक प्रदीप का बौद्धिक रहा। प्रचारक ने दीपावली के उत्सव व श्री राम जीवन के बारे में बताया। उनके व्यक्तित्व के बारे मे बताया उन्होंने कैसे त्याग और भाईचारा निभाया। उन्होंने कहा हिंदु धर्म में सभी का भला सोचने वाला धर्म है।HARYANA: ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

हमारे धर्म, मानवता व अखंडता के चलते ही भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा हैं। कार्यक्रम समापन पर पटाखें नहीं चलाने की शपथ दिलाई गर्ई। इस मौके पर नगर कार्यकारणी सदस्य सुभाष,धर्मपाल, रविंद्र, लोकेश ,जनार्दन, अभिनयु , भगवान सिंह आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now